Ticker

6/recent/ticker-posts

बेगमपुर गांव में दिनदहाड़े वन माफियाओं ने आधा दर्जन प्रतिबंधित हरे पेड़ों को काटकर किया धराशाई...


रिपोर्ट-दिनेश कुमार


कौशाम्बी : जनपद में पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र की चौकी सल्लाहपुर अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बेगमपुर में शनिवार को दिनदहाड़े वन माफियाओं ने लगभग आधा दर्जन हरे पेड़ों को काटकर धराशाई कर दिया, जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा स्थानीय पुलिस और वन विभाग को दी गई, लेकिन वन माफियाओं पर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है ।

मिली जानकारी के अनुसार पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र की चौकी सल्लाहपुर अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बेगमपुर में शनिवार को दिनदहाड़े वन माफियाओं ने लगभग आधा दर्जन हरे पेड़ों को काटकर धराशाई कर दिया, जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा स्थानीय पुलिस और वन विभाग को दी गई, ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बाद भी अभी तक स्थानीय पुलिस और वन विभाग की जिम्मेदारों ने हरे पेड़ों को धराशाई करने वाले वन माफियाओं पर कोई कार्यवाही नहीं किया है, जिसके चलते बेखौफ तरीके से वन माफियाओं ने हरे पेड़ों को काटकर खुलेआम गाड़ियों पर लादके उठा ले गए, अगर वन विभाग और पुलिस का यही रवैया रहा तो कुछ ही दिनों में क्षेत्र की हरियाली सफाचट हो जाएगी, जिससे पर्यावरण और भूमि को काफी क्षति हो सकती है जो मानवता एवं जीवन के लिए अच्छा संदेश नहीं है ।

Post a Comment

0 Comments