Ticker

6/recent/ticker-posts

धूमनगंज थाना क्षेत्र में पोंगहट पुल के समीप माफियाओं के मकान पर चला पीडीए का बुल्डोजर, भारी पुलिस बल रहा मौजूद...


रिपोर्ट-सोमराज वर्मा


प्रयागराज : जनपद में थाना धूमनगंज क्षेत्र के जीटी रोड पोंगहट पुल के समीप रविवार को अकरम, सद्दाम के निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त करा दिया है, बिना नक्शा पास कराये अवैध तरीके से मकान का निर्माण कराया गया था ।

आपको बता दें कि इन दिनों उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने माफिया, अपराधियों एवं हिस्ट्रीशीटरों के विरुद्ध ऑपरेशन नेस्तनाबूत छेड़ रखा है, इसी क्रम में रविवार को पुनः प्रयागराज के थाना धूमनगंज क्षेत्र में स्थित पूर्व सांसद अतीक अहमद के साथी अकरम, सद्दाम के अवैध निर्माण मकान को पीडीए द्वारा ध्वस्त किया गया है, जिसके सम्बन्ध में विकास प्राधिकरण के विशेष कार्य अधिकारी आलोक पाण्डेय द्वारा बताया गया कि अकरम, सद्दाम ने 500 वर्ग गज के इस निर्माण को अवैध ढंग से बना रखा था, इस निर्माण का नक्शा भी नहीं पास कराया था, जिसको पीडीए द्वारा ध्वस्त कर दिया गया है ।

Post a Comment

0 Comments