ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश एवं जनपद के प्रभारी मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय सांसद विनोद सोनकर विधायक मंझनपुर लाल बहादुर विधायक चायल संजय गुप्ता विधायक सिराथू शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल एवं जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह कलेक्ट्रेट परिसर में स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास, बाल विकास एवं पुष्टाहार, दुग्ध विकास, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, महिला शशक्तीकरण, युवा कल्याण, उद्यान विभाग, खादी ग्रामोद्योग, जिला उद्योग, मत्स्य पालन, पशु पालन एवं स्वयं सहायता समूह सहित अन्य विभागों द्वारा योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु लगायी गयी प्रदर्शनी का फीता काटकर अवलोकन किया एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करते हुए पात्र लोगों को संचालित योजनाओं से लाभान्वित कराये जाने के लिए कहा है ।
उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर प्रभारी मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने एक जनपद एक उत्पाद योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को टूलकिट प्रदान किया।मंत्री ने श्रद्धा साहू, सौरभ साहू, अराध्या साहू सहित अन्य बच्चों का अन्नप्राशन एवं गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की जिसमें देशी घी, मिल्क पाउडर एवं चने की दाल का वितरण किया गया, मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने दिब्यांगजनों को ट्राई साइकिल एवं कम्बल का भी वितरण किया ।
0 Comments