रिपोर्ट-राहुल कुमार
कौशाम्बी : जनपद में एक और गंभीर मामला चर्चा में आ गया है जहां भाजपा के एक अपराधिक छवि के नेता ने मंझनपुर कोतवाली पुलिस को धमकी दी है जिस पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है हालांकि पुलिस पर सत्ताधारियों का दबाव पड़ने के बाद भाजपा नेताओं को मुचलके पर छोड़ दिया गया ।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद के ओसा चौराहे पर ओवरलोड बालू लदे ट्रक पकड़ने पर मंझनपुर कोतवाली पुलिस को बीजेपी के क्षेत्रीय मंत्री ने धमकाया है, जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें मंझनपुर कोतवाली पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की धमकी दी गई है, पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल हो गया है, पुलिस ने मामले की जांच कर क्षेत्रीय मंत्री पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है, योगी सरकार के निर्देश पर मंझनपुर कोतवाली के ओसा चौराहे पर पुलिस ओवरलोड बालू लदी वाहनों की जांच करके उन पर कार्यवाही कर रही थी, जिस पर एक भाजपा नेता ने वाहनों पर कार्यवाही न करने की मांग पर अड़ गए और पुलिस पर सत्ता का दबाव बनाने लगे, लेकिन पुलिस नहीं मानी, इसी बात को लेकर भाजपा नेता ने पुलिस को बेवजह धमकी दे डाली, सत्ता के मद में चूर भाजपाइयो का इकबाल इस कदर बुलंद है कि बालू लदे ओवरलोड ट्रक को मंझनपुर पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद भाजपा के एक क्षेत्रीय मंत्री ने खुद कोतवाली पहुंच कर बालू लदे ओवरलोड वाहनों को ना छोड़ने पर पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की धमकी देने लगे, भाजपा नेताओं को सत्ता के संरक्षण के चलते खाकी वर्दी को धमकी मिल रही है, भाजपा सरकार में भाजपा के नेताओं के द्वारा पुलिस पर बेवजह दबाव बनाया जा रहा है क्या इस तरह से योगी सरकार में आम जनता को न्याय पुलिस दे पाएगी, पुलिस निष्पक्ष तरीके से कैसे काम कर पाएगी यह योगी सरकार पर बड़ा सवाल है जो सोचने का विषय है ।
0 Comments