रिपोर्ट-जैगम हलीम
प्रयागराज : जनपद में करछना थाना क्षेत्र के चेनानी प्राइमरी स्कूल से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक में चोरी करने के फिराक में डेरा डाले बदमाशों से एसओजी यमुनापार की टीम ने मुठभेड़ किया, जिसके बाद घेराबंदी करके बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, इस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिनका नाम जियाउल शेख और इमरान शेख बताया जा रहा है, वहीं इनके साथी अफरोज, तफज्जुल शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है, मुठभेड़ में एक बदमाश कलीम शेख भागने में सफल गया, पकड़े गए बदमाशों के पास से तीन कट्टा, आठ कारतूस, एक गैस कटर एवं अन्य सामान बरामद हुए हैं, इसमें से एक अभियुक्त कोतवाली क्षेत्र में ज्वेलरी की दुकान में हुई लूट का भी आरोपी है, इस सराहनीय कार्य को अंजाम तक एसओजी प्रभारी वृंदावन राय और करछना इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह की टीम ने पहुंचाया है ।
0 Comments