Ticker

6/recent/ticker-posts

सैनी कोतवाली क्षेत्र में लाठियों से पीटकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, पारिवारिक कहा सुनी के चलते दिया वारदात को अंजाम...


रिपोर्ट-फरहान अहमद


कौशाम्बी : जनपद के सैनी कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने लाठियों से पीटकर अपने ही पति की हत्या कर दी है सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया, वहीं हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है ।

जानकारी के मुताबिक सैनी कोतवाली क्षेत्र के काज़ीपुर गाँव में सुरेश सरोज नाम के एक व्यक्ति की रविवार की शाम लगभग 4 बजे लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गयी है, पति की हत्या का इल्ज़ाम लेते हुए उसकी पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि उसका पति सुरेश नशे का आदी था जो रोज़ नशे की हालत में घर में मौजूद बेटी पुष्पा देवी के बारे में उल्टी सीधी बात करता था उसकी इस हरकत से बाज़ आकर सुरेश की पत्नी ने लाठियो से उस पर वार कर दिया, जिससे सुरेश मौके पर ही ढेर हो गया और उसकी मृत्यु हो गई।वही ग्रामीणों का कहना है कि सुनीता देवी का भाई जो मवई का रहने वाला बताया जा रहा है उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है, ग्रामीणों की माने तो मृतक की पत्नी और उसके साले ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर कमरे में बंद कर सुरेश को लाठियों से पीटकर मौत के घाट उतारा है, घटना स्थल में पुलिस पहुंचने से पहले मृतक का साला और उसका साथी फरार हो गए, फिलहाल पुलिस ने लाश को पीएम के लिए भेजवा दिया है बेटी की तहरीर पर महिला को थाने में लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है, मौके पर पहुचे एएसपी ने पूरे मामले की जांच की बात कही है ।

Post a Comment

0 Comments