Ticker

6/recent/ticker-posts

अतीक के करीबी माफिया के घर पर चला पीडीए का बुल्डोजर, सरकार कर रही माफियाओं के साम्राज्य को ध्वस्त...


ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह


प्रयागराज : जनपद के बार्डर के करीब पिपरी थाना अंतर्गत एक गांव में माफिया अतीक अहमद के एक और करीबी माफिया के अवैध आलीशान मकान पर पीडीए ने बुल्डोजर दिया, अकेले प्रयागराज में पीडीए की 40 वीं मकान जमीदोज की कार्यवाही हुई है, अतीक अहमद के बेहद करीबी रहे बजहा के गुलफुल प्रधान के बेटे और कौशाम्बी के हिस्ट्री शीटर बदरुद का सात सौ वर्ग गज का दो मंजिले मकान पर ज़मीदोज़ की कार्यवाही की गई है ।

आपको बता दें कि कौशाम्बी सहित प्रयागराज की पुलिस और अफसर इस जमीदोज की कार्यवाही के दौरान शामिल हैं, कई साल से जेल में बंद बाहुबली अतीक अहमद के करीबियों की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है, प्रयागराज समेत कौशाम्बी में भी पीडीए लगातार अतीक के करीबियों के आलीशान महलों को जमींदोज करा रहा है, पीडीए के अफसरों ने पिपरी थाना क्षेत्र के बजहा गांव पहुंचे, जहां पर अतीक के बेहद ही करीबी पूर्व प्रधान गुलफूल के बेटे हिस्ट्रीशीटर बदरुल के दो मंजिला बिना नक्सा पास कराये बना अवैध आलीशान मकान पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है, हालांकि पीडीए के अफसरों ने पहले मकान मालिक से भीतर रखे सामानों को निकालने का समय दिया, इसके बाद पोकलैंड और जेसीबी के माध्यम से मकानों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही शुरू कर दी, पीडीए के मुख्य जोनल अधिकारी सत शुक्ला का कहना है कि जब तक मकान पूरा ध्वस्त नहीं हो जाएगा, कार्यवाही इसी प्रकार चलती रहेगी, पीडीए के द्वारा प्रयागराज और कौशाम्बी में यह 40 वीं कार्यवाही चल रही है, अफसरों का यह भी कहना है कि यह माफिया अतीक अहमद के करीबी का मकान है, ऐसे में शासन के निर्देश पर मकान के ध्वस्तीकरण का कार्य चल रहा है, उधर पीड़ित पक्ष का कहना है कि पीडीए ने मकान गिराने के लिए कोई नोटिस नहीं दी है, यह मकान बदरुल का नहीं है ।

Post a Comment

0 Comments