Ticker

6/recent/ticker-posts

सीएल पटेल हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर विनय कुमार शुक्ला प्रेसिडेंट कौशाम्बी मेडिकल एससिएशन ने कोविड-19 वैक्सीन का लगवाया टीका...


ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह


कौशाम्बी : जनपद में पूरामुफ्ती जी जी रोड किनारे स्थित सीएल पटेल हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर विनय कुमार शुक्ला प्रेसिडेंट कौशाम्बी मेडिकल एससिएशन ने कोविड-19 वैक्सीनेशन के अन्तर्गत शुक्रवार को स्वयं को कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया है, इस दौरान टीका लगवाने के बाद डॉक्टर विनय कुमार शुक्ला ने कहा कि कोरोना वैक्सीन का टीका सभी लोग लगवायें इससे कोई भी साइड एफेक्ट नहीं होता है, कोरोना वैक्सीनेशन से पहले उनकी थर्मल स्क्रीनिंग हुई जिसके बाद पल्स चेकिंग एवं हैण्ड सैनिटाइजेशन किया गया, उन्होंने अपने पूरे हॉस्पिटल के स्टाफ को भी कोरोना वैक्सीन लगवाने पर जोर दिया है कई लोगों को उनके हॉस्पिटल में कोरोना की वैक्सीन लग भी चुकी है ।

Post a Comment

0 Comments