Ticker

6/recent/ticker-posts

बहादुरगंज मार्केट में चोरों ने लाखों की चोरी को दिया अंजाम, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत...


रिपोर्ट-सोमराज वर्मा


प्रयागराज : जनपद में कोतवाली क्षेत्र के बहादुरगंज इलाके में पांडे हॉट मार्किट के अंदर स्थित दुकान से लाखों की चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि चोरों ने लाखों रुपयों पर हाथ साफ किया है, साथ ही अन्य कई कीमती सामान लेकर फरार हो गए हैं, चोरों का यह कृत्य सीसीटीवी में कैद हो गया है, मार्किट के मालिक मोलू मिश्रा ने बताया कि दुकान में कैश रखा था जो सुबह बैंक में जमा करना था उसके साथ ही कीमती सामान और दुकान पर रखा सामान भी चोर उड़ा ले गए हैं, पीड़ित दुकानदार ने पूरे मामले की शिकायत स्थानीय कोतवाली में किया है ।

Post a Comment

0 Comments