रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में दिनांक 13 फरवरी 2021 को कोखराज थाना अंतर्गत स्थित मोहम्मद शीश मेमोरियल इंटर कॉलेज चमरूपुर कोखराज में 21वां वार्षिक महोत्सव मनाया गया, जिसमें बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम किए और खेल प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया, आपको बताते चलें कि चमरूपुर में स्थित मोहम्मद शीश मेमोरियल इंटर कॉलेज में वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया, इसमें सभी सम्मानित अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहे, प्रोग्राम का आयोजन ईश्वर को याद करते हुए किया गया उसके बाद मुख्य अतिथियों का स्वागत करने के लिए स्वागत गीत भी पढ़ा गया बच्चों ने विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां, मॉडल बनाकर प्रदर्शनी भी की, सभी बच्चों ने उत्साह पूर्वक कार्यक्रम करते हुए दर्शको का अभिवादन प्राप्त किया, इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आए हुए हंजला उस्मानी ने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा स्रोत दो शब्द कहें, विशिष्ट अतिथि कर्रार हुसैन रिज़वी ने बच्चों को दो पंक्तियों के माध्यम से समझाते हुए उनका मार्गदर्शन किया।आए हुए सम्मानित अतिथिगण ने भी बच्चों के बीच अपनी बात रखी, आगे कड़ी में खेल में विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया, आए हुए अतिथि विनय पांडे जी को उनके विशिष्ट समाजसेवी कार्य के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
प्रबंधक मोहम्मद सलीम ने अभिभावकों के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि वह बच्चों को विद्यालय भेजें कोविड-19 को देखते हुए उनकी फीस माफ करने का फैसला मैनेजमेंट ने लिया है इसलिए अपने बच्चों को पढ़ने के लिए विद्यालय अवश्य भेजे, महगांव इंटर कॉलेज उपाध्यक्ष जावेद मोहम्मद ने बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और विद्यालय के लिए पांच पंखे देने का एलान किया, इस अवसर पर वहां मौजूद जिला अध्यक्ष कांग्रेस आई अरुण विद्यार्थी शाहिद सिद्दीकी, मिसबाहउल ऐन, तमजीद अहमद, सम्मू महगांव, चायल वेलफेयर सोसाइटी इलाहाबाद से कमर अब्बास, मतलूब अहमद, शकील अहमद, परवेज़ महमूद जिला अध्यक्ष कौशाम्बी एआईएमआईएम, हुबलाल इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य रशीद अहमद खान भी मौजूद रहे ।
0 Comments