Ticker

6/recent/ticker-posts

मंझनपुर पुलिस और एसओजी टीम ने 47 किलो 950 ग्राम गांजा के साथ तस्करों को किया गिरफ्तार...


रिपोर्ट-जैगम हलीम


कौशाम्बी : जनपद में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा क्षेत्र अधिकारी मंझनपुर, क्षेत्राधिकारी क्राईम को अपराध और अपराधियों एवं मादक पदार्थो की तश्करी करने वालो की रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए थे, इस क्रम में प्रभारी निरीक्षक मंझनपुर एवं स्वाट टीम के संयुक्त प्रयास के क्रम में मुखबिर की सूचना पर ओशा नहर पुलिया के पास पुलिस ने घेरा बंदी कर सफेद रंग की वेन्यू कार जिसका नंबर उत्तर प्रदेश 70 एफ एन 9031 जिसपर वीआईपी लिखा हुआ था को पुलिस ने रोक लिया, चेकिंग करने पर गाड़ी से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, गहन पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेख पांडेय पुत्र विनय पांडेय ने बताया कि हम ओडिसा से अपने साथी संदीप कुमार यादव और अभिषेख सोनी के साथ गाड़ी से गांजा लाकर जनपद में अपने अन्य साथी प्रमोद मिश्रा, शेरा यादव को बेचते है, पूछताछ के बाद ज्ञात हुआ कि अभिषेख पांडेय गांजा तस्करी में काफी दिनों से लिप्त है, जिसके विरुद्ध सराय अकिल थाने में अभियोग पंजीकृत है, पुलिस टीम ने अलग अलग जगहों से बाकी तस्करों को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार किए गए तस्करों के पास से पुलिस ने 47 किलो ग्राम गांजा, एक अदद वेन्यू कार यूपी 70 एफ एन 9031 एवं एक अदद मोटरसाइकिल स्प्लेंडर बरामद किया है ।

Post a Comment

0 Comments