रिपोर्ट-प्रेम शंकर द्विवेदी
प्रयागराज : जनपद में कोरांव पुलिस ने 3 महीने से लापता हुए युवक का कंकाल कोरांव थाना क्षेत्र के कपुरी सिरियारी गांव के बीच स्थित जंगल से बरामद कर लिया है, शव बरामद करने के बाद पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया ।
मिली जानकारी के मुताबिक गोपाल दुबे पुत्र शोभनाथ दुबे 20 वर्ष आज के 3 महीने पूर्व अचानक घर से लापता हो गया था जिसकी गुमशुदगी रिपोर्ट परिजनों ने कोरांव थाने में दर्ज कराई थी, जिस मामले की तफ्तीश में लगातार कोरांव पुलिस जुटी रही, शनिवार 27 फरवरी को गोपाल दुबे के शव को बरामद करने में कॉल डिटेल के जरिए कामयाब हो गई, इलाकाई पुलिस मामले का पर्दाफाश करने के लिए कई दिनों से जुटी थी, इस बाबत कार्यवाही में एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने शुक्रवार को कोरांव थाने पहुंचकर हिरासत में लिए गए कुछ संदिग्धों से पूछताछ की थी, संदिग्धों की पूछताछ के आधार पर शनिवार को पुलिस अंतिम नतीजे तक पहुंच गई, घटना के बारे में पूछताछ से पुलिस ने गोपाल दुबे के शव को कंकाल रूप में मिट्टी के ढेर से निकलवा लिया, आखिरकार गोपाल दुबे की हत्या क्यों की गई हत्या में कौन-कौन लोग शामिल है पुलिस कुछ बता नहीं पा रही थी, चर्चाओं पर गौर करें तो लेनदेन या सुपारी से जुड़ा मामला प्रकाश में आ रहा है, उक्त मामले में पुलिस आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पिछले 2 से 3 दिनों से पूछताछ कर रही थी, जिस स्थान पर हत्यारों ने शव को मिट्टी में गाड़ा था उस स्थल से मृतक का जैकेट जूता भी बरामद हुआ है, जिसकी शिनाख्त गोपाल दुबे पुत्र शोभनाथ दुबे निवासी बहियारी कला थाना कोरांव के रूप में हुई है ।
0 Comments