Ticker

6/recent/ticker-posts

समाज सेवी अरुण द्विवेदी ने गरीब परिवारों में 500 गर्म कब्बल वितरण किए, गरीबों में जागी रौनक...

रिपोर्ट-प्रेम शंकर द्विवेदी


प्रयागराज : जनपद में कोरांव तहसील अन्तर्गत ग्राम पंचायत अमिलिया पाल में समाज सेवी, भावी प्रधान पद प्रत्याशी श्री अरुण द्विवेदी के द्वारा गरीब मजदुर, असहाय लोगों को 500 गर्म कब्बल वितरण किया गया, जिसमें मुख्य रूप से द्विवेदी द्वारा कहां कि हम गरीब मजदूर परिवार के साथ कन्धे कन्धा मिलाकर चलेंगे जिससे गरीब मजदूर परिवार को किसी प्रकार की समस्याओ से छुटकारा दिलवाने में प्रथम योगदान रहेगा, उन्होंने कहा कि पूर्व कार्यकाल में गरीब, मजदूर परिवार व असहाय लोगो का विकास कार्य में लापरवाही किया गया हैं, मैं आप लोगो को बताना चहता हूं कि हमारे 5 वर्ष के कार्यकाल में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दुंगा, उपस्थित सभी गांव के नागरिक व मतदाताओ को हम अपने ग्राम पंचायत अमिलिया पाल के ओर से आप सभी को बधाई देता हूं, इस कार्यक्रम के दौरान कृष्णा कान्त पाण्डेय वरिष्ठ अधिवक्ता, राजेश्वर द्विवेदी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय तिवारी, लवलेश शुक्ला, नफीस अहमद, सुल्तान अहमद, असलम, महेंद्र कुमार, आदि लोग उपस्थित रहे ।


Post a Comment

0 Comments