ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : जनपद में कौशाम्बी पुलिस की मुठभेड़ में घायल गैंगरेप का आरोपी टॉप टेन अपराधी गुलशन इलाज के दौरान अस्पताल से फरार हो गया है, एसआरएन अस्पताल में उसका इलाज हो रहा था इलाज के दौरान पुलिस अभिरक्षा से वह चकमा देकर फरार हुआ है, गैंगरेप का आरोपी टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर के फरार होने से पुलिस के रवैये पर अनेक सवाल उठ रहे हैं, इस मामले में अंदर की मिलीभगत होने की भी बात सामने आ रही है, तीन दिन पहले सराय अकिल इलाके में किशोरी के साथ गैंगरेप की वारदात हुई थी, जिसके बाद गिरफ्तारी के दौरान एनकाउंटर में पुलिस ने गुलशन को गोली मारी थी जिससे वह घायल हुआ था और अब फरार है । जनपद कौशाम्बी के सराय अकिल थाना क्षेत्र में दलित किशोरी से गैंगरेप के मामले में फरार चल रहे आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था, पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पातल में भर्ती कराया था, आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग भी की थी, जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी थी, वहीं आरोपी द्वारा एक वीडियो के माध्यम से उसे घर से गिरफ्तार करने के बाद गोली मारने का आरोप लगाया था ।
आपके बताते चलें कि सराय अकिल में शुक्रवार को करारी थाना क्षेत्र की एक किशोरी सिलाई सीखने के लिए गयी हुई थी, किशोरी को उसका प्रेमी उसे घुमाने के बहाने सराय अकिल के कनैली जंगल की तरफ ले गया, इस दौरान वहां गुलशन, उसका भाई और सत्यम पहुंच गए जहां उन्होंने मिलकर प्रेमी राजू को मारपीट कर मोबाइल छीन लिया, आरोप हैं कि गुलशन और सत्यम ने बारी-बारी से दलित किशोरी के साथ गैंगरेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया, इस घटना के बाद किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे, किशोरी जब घर पहुंच तो परिजनों से अपनी आप बीती बताई, जिसके बाद परिजन पीड़िता के साथ सराय अकिल थाने पहुंच कर घटना की तहरीर दी थी, इस तरह सारी घटना का क्रम शुरू हुआ था, आरोपी गुलशन के इलाज के दौरान हॉस्पिटल से फरार हो जाने पर पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं कहीं ना कहीं यह चर्चा आम हो रही है कि इसमें पुलिस के ही कुछ लोग मिले हुए हैं जो ऐसे अपराधियों को संरक्षण देते रहते हैं ।
फिलहाल जनपद के पुलिस अधीक्षक श्री अभिनंदन ने कहा है आरोपी के गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं संभावित जगहों पर खोजबीन की जा रही कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।
0 Comments