Ticker

6/recent/ticker-posts

सिविल लाइंस राजकीय महाविद्यालय में चल रहे कोरोना जांच केन्द्र पर मौजूद चिकित्सक जांच कराने आए मरीजों से करते हैं अभद्र व्यवहार...


रिपोर्ट-जैगम हलीम


प्रयागराज : जनपद में सिविल लाइंस स्थित राजकीय महाविद्यालय में चल रहे कोरोना जांच केंद्र पर जिन चिकित्सकों की तैनाती मरीजों की कोरोना जांच के लिए लगाया गया है उनका रवैया पूरी तरह से बेलगाम हो चुका है, जांच केंद्र पर करोना जांच के लिए आने वाले मरीजों से वह सीधे मुंह बात नहीं करते हैं, साथ ही उन्हें अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए डांट डपट कर लाइन से बाहर कर देते हैं, कोई भी मरीज जब इस बात का विरोध करता है तो उसे जेल भेजवा देने की धमकियां तक दे डालते हैं, चिकित्सकों के इस रवैया से केंद्र पर आए मरीजों को काफी मानसिक प्रताड़नाओं का सामना करना पड़ रहा है, केंद्र पर मौजूद मरीजों ने बताया कि यह कोई 1 दिन का मामला नहीं है जब से यह केन्द्र बनाया गया है तब से आए दिन डॉक्टर अपने मनमानी तरीके से जांच करते हैं और उन्हें घंटों लाइन में लगा कर खड़ा कराए रहते हैं जिससे वहां पर भीड़ की स्थिति पैदा हो जाती है ।

केन्द्र पर मौजूद चिकित्सक अपनी कुर्सी पर मनमाने तरीके से बैठकर कुर्सियां तोड़ते रहते हैं, बाहर मरीज अपनी बारी आने का इंतजार करते करते थक जाते हैं, कभी कभी तो उन्हें बिना जांच कराने ही वापस लौटाना पड़ जाता है, चिकित्सकों की ऐसी कार्यशैली को देखते हुए लोगों ने जिला अधिकारी प्रयागराज का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए लापरवाह, बेलगाम चिकित्सकों पर कार्यवाही कराने की मांग किया ।

Post a Comment

0 Comments