रिपोर्ट-संजीत कुमार
प्रयागराज : जनपद में पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र की चौकी सल्लाहपुर अंतर्गत मजदूरी करके घर वापस लौट रहे राजगीर से दबंगों ने मारपीट कर उसका मोबाइल और पैसा छीन लिया, जिसकी शिकायत पीड़ित राजगीर ने स्थानी चौकी कोल्हापुर में किया है ।
मिली जानकारी के अनुसार पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र की चौकी सल्लाहपुर अंतर्गत मजदूरी करके घर वापस लौट रहे राजगीर से दबंगों ने मारपीट कर उसका मोबाइल और पैसा छीन लिया, अकबरपुर सल्लाहपुर गांव का रहने वाला कुलदीप पटेल पुत्र जगन्नाथ नाम का व्यक्ति जो राजगीरी का कार्य करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है मंगलवार की रात वह मजदूरी करके घर वापस लौट रहा था जैसे ही सल्लाहपुर चौकी के पीछे कब्रिस्तान के पास पहुंचा, वहीं पर पहले से घात लगाए बैठे 5 से 6 व्यक्तियों की तादाद में दबंगों ने एकाएक उसे घेर लिया, सभी ने मारपीट करते हुए उसकी जेब में रखा 9000 रुपए और एक मोबाइल छीन लिया, राजगीर द्वारा शोर मचाने पर उपरोक्त दबंग मौके से फरार हो गए, इसके बाद पूरे मामले की शिकायत पीड़ित राजगीर में अस्थानीय चौकी सल्लाहपुर में किया है, आरोप है कि अभी तक पुलिस ने उपरोक्त दबंगों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं किया है ।
0 Comments