रिपोर्ट-प्रेम शंकर द्विवेदी
प्रयागराज : जनपद में डीआईजी, एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने आज दोपहर पुलिस लाइन प्रयागराज में कन्ट्रोल रुम और आईसीसीसी का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं ।
आपको बता दें कि पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीआईजी, एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी लगातार निरीक्षण करके सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद बनाने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि अराजकता फैलाने वाले आरोपियों व अपराध पर अंकुश लग सके, दूसरे जनपद में हो रही चुनावी घटनाओं को भी संज्ञान में लेते हुए जिले के कप्तान सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी अपने जनपद के समस्त थाना प्रभारी को अलर्ट रहने के लिए निर्देश दिया है, उन्होंने कहा थाना क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध बदमाशों की तलाश की जाए ताकि कोई भी अप्रिय घटना न होने पाए ।
0 Comments