रिपोर्ट-प्रेम शंकर द्विवेदी
प्रयागराज : जनपद के कोरांव में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और चार बार के लोकसभा सदस्य रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री राम पूजन पटेल के निधन पर सपाइयों द्वारा समाजवादी पार्टी कर्यालय कोरांव में एक शोक सभा का आयोजन सोमदत्त सिंह पटेल विधानसभा कोरांव प्रभारी एवं जिला सचिव समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना किया, उक्त मौके पर सपा नेता ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि राम पूजन पटेल आजीवन गरीबों और पिछड़ों के हक के लिए संघर्ष करते रहे हैं, पूर्व प्रधानमंत्री बीपी सिंह के सरकार के पिछड़ों दलितों का दिशा और दशा सुधारने में कारगर साबित हो रहे, मंडल कमीशन को लागू करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए, सभा में उपस्थित मेहताब खान नगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री राम पूजन पटेल के आकस्मिक निधन से समाजवादी परिवार और पिछड़ा समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है उन्होंने अपने अंत समय तक समाजवादी नीतियों को आगे बढ़ाने का कार्य करते रहे, सपा नेता मनोज सोनी ने दिवंगत सपा नेता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए नम आंखो से श्रद्धांजलि अर्पित किया, इस मौके पर मुख्य रूप से ओम प्रकाश कुशवाहा, विधान सभा अध्यक्ष लल्लन सिंह पटेल, अवध नारायण पटेल, प्रमोद पासी, राधेश्याम यादव, बंधु कोल पवन सिंघाल, महासचिव शहादत अली, दिनेश पटेल, दीपक पटेल, हरी प्रसाद पाल, रामानुज यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख रविन्द्र जैसल, यादवेंद्र अहिर, नौशाद अंसारी आदि लोग उपस्थित रहे ।
0 Comments