Ticker

6/recent/ticker-posts

टिकरी उपहार ग्राम प्रधान ने दो सौ गरीब परिवारों को वितरित किया कंबल और रुमाल, कड़कड़ाती ठंड में गरीबों को मिली राहत...


ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह


प्रयागराज : जनपद में भागवतपुर विकास खंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत टिकरी उपरहार के ग्राम प्रधान ने कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए ग्राम पंचायत में रहने वाले दो सौ गरीब परिवारों को कंबल और रुमाल वितरित किया है, ग्राम प्रधान को बीते कई दिनों से गांव में रहने वाले कुछ गरीब परिवारों की सूचना मिल रही थी कि वह ठंड की चपेट में आ रहे हैं उनके पास इतनी व्यवस्था नहीं है कि ठंड से बचने के लिए कंबल या वस्त्रों का इंतजाम कर सके, जिसको संज्ञान में लेते हुए ग्राम प्रधान सत्रोघ्न सिंह यादव और ग्राम सचिव उदित नारायण यादव ने मिलकर दो सौ गरीब परिवारों को कंबल और रुमाल का वितरण किया है, वही इस कड़कड़ाती ठंड में कंबल और रुमाल पाकर गरीब परिवारों के चेहरे पर खुशी का आलम देखने को मिला है, टिकरी उपरहार के ग्रामीणों ग्राम प्रधान के इस सराहनीय कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं ।

Post a Comment

0 Comments