Ticker

6/recent/ticker-posts

युनाइटेड मेडिसिटी द्वारा बड़ी संख्या में कम्बल वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, चार सौ गरीब परिवारों को वितरित किया गया कम्बल...


रिपोर्ट-जैगम हलीम


कौशाम्बी : जनपद में तापमान मे गिरावट को देखते हुए और पारा जो दिनो-रात लुढ़कता आ रहा है जो कितने हि गरीबो को नुकसान पहुचा रहा हे हमारे आस-पास कुछ ऐसे भी वर्ग है जो स्वयं इस कडाके की ठ़ड से बचने के लिए वो पर्याप्त साधन कहा से जुटा पाएगे, इन्ही सब बातों का ध्यान रखते हुए हर वर्ष की तरह इस वर्ष युनाइटेड मेडिसिटी के सौजन्य से झलवा रावतपुर के परिसर में आसपास के गांव के तथा युनाइटेड मेडिसिटी, हॉस्पिटल और यूनाइटेड यूनिवर्सिटी के माली एवं चपरासी, के साथ लगभग 400 लोगो को कम्बलो का वितरण किया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए यूनाइटेड मेडिसिटी के गणमान्य व्यक्ति डॉक्टर जगदीश गुलाटी अध्यक्ष, श्रीसतपाल गुलाटी उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष गौरव, वंश और राधिका गुलाटी, डॉक्टर प्रमोद कुमार मेडिकल डायरेक्टर यूनाइटेड मेडिसिटी, डॉक्टर मंगल सिंह प्रिंसिपल यूनाइटेड इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल सइंसेस उपस्थित रहे, इस कम्बल वितरण की शुरूवात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जी ने गॅाव के बूढ़े दम्पति को कम्बल प्रदान कर के किया उन्होने सभी गॅाव वालो को सम्बोधित करते हुए उनका स्वागत किया, साथ ही उन्होने श्री शिवराम दास गुलाटी मेमोरियल सोसाइटी को इस परोपकारी कार्य के लिए ढ़ेरो शुभकामनाए दी।
कार्यक्रम मे उपस्थित समूह के वाइस चेयरमैन श्री सतपाल गुलाटी ने भी सभी गाॅव वालो को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी को हमारी सोसाइटी एवं युनाइटेड परिवार के साथ हाथ से हाथ मिलाकर चलना है साथ ही गाॅव के प्रधान ने हिस्सा लिया एवं इस उत्तम कार्य की सराहना किया है, इस कम्बल वितरण कार्यक्रम मे गांव के सभी वर्गो ने हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया ।

Post a Comment

0 Comments