रिपोर्ट-फरहान अहमद
कौशाम्बी : जनपद में विकास खण्ड मूरतगंज के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पंसौर का मजरा लाला का पुरवा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दर्जनों आवास आवंटित किये गये हैं, जिसमें अधिकतर अपात्रों को आवास दिया गया है ।
आपको बता दें कि कौशाम्बी जनपद के विकास खण्ड मूरतगंज अन्तर्गत आने वाली ग्राम सभा पंसौर के लाला का पूर्वा में शौचालय आधे अधूरे दिखाई देते हैं। ठीक इसी तरह रोड का कोई पता नही पूरे ग्राम सभा की नाली भी ध्वस्थ दिख रही है, सफाई कर्मी कभी आता ही नही है, मूरतगंज ब्लाक के अंर्तगत आने वाली इस ग्रामसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अधिकतर अपात्रों को आवास दिया गया है, हद तो तब हो गई जब पूर्व पंचवर्षीय में लाभार्थी पत्नी को आवास मिल चुका है, वर्तमान ग्राम प्रधान द्वारा पति को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया है, ग्रामीणों की मानें तो सन 2021 में अधिकतर उन्हीं लोगों को आवास दिया गया है जिनका पहले से पक्का मकान बना है, भ्रष्ट जिम्मेदारों के समक्ष मवेशियों को बांधने व लकड़ी भूसा रखने आदि खपरैला, छप्पर के सामने अपात्रों द्वारा फोटो खिंचवा कर गरीबी का ढोंग रचकर अपना नाम पात्रों की श्रेणी में दर्ज करवा लेते हैं, साथ ही जांच के दौरान जिम्मेदारों से यह कहकर दरकिनार कर लिया जाता है कि इसमें मेरी बूढ़ी माँ, पिता, बहु-बेटा आदि रहते हैं एवं शासन द्वारा आईं अन्य योजनाओं में भी जमकर भ्रष्टाचारी की गई है जो एक बड़ा सवाल है, ग्रामीणों कहना है कि शासन द्वारा निष्पक्ष जांच हुई तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्यवाही होना तय है, वहीं लोगों की मानें तो वर्तमान समय में ग्राम प्रधान द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से 10000 रुपए से 25000 रुपए तक वसूला जा रहा था, पूरी ग्राम पंचायत स्वच्छ भारत मिशन की भी खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई है, ग्रामीणों ने मीडिया के माध्यम से भ्रष्ट जिम्मेदारों के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच कराये जाने की मांग की है, अगर उच्च अधिकारी द्वारा जांच हुई तो भ्रष्टाचारी ग्राम प्रधान और जिम्मेदार अधिकारियों के कारनामों का उजागर होना निश्चित हैं अब देखना यह है कि उच्च अधिकारी इस मामले में कब तक कार्यवाही करते हैं ।
0 Comments