Ticker

6/recent/ticker-posts

बरई सुलेम ग्राम पंचायत के मितुवापुर गांव में पोलिंग बूथ नहीं बनाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी...


रिपोर्ट-कमलेश साहू


कौशाम्बी : जनपद में ग्राम पंचायत बरई सुलेम के मितुवापुर गांव में ग्राम पंचायती चुनाव के समय बूथ नहीं बनाए जाने से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है, ग्रामीणों के अनुसार विधानसभा व लोकसभा चुनाव के समय बलिहावा ग्राम पंचायत में बूथ होता है तथा ग्राम पंचायत चुनाव में प्रधानी चुनाव के समय बूथ 5 किमी दूर सगरा गांव के पोलिंग बूथ में बनाया जाता है, इतनी दूर बूथ बनाए जाने पर ग्रामीणों को वहां पर आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों की मांगों के समर्थन में जय जवान जय किसान मंच के बैनर तले एक सभा का आयोजन कर प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि हमारी मांगे नहीं पूरी हुई तो आने वाले ग्राम सभा के चुनाव में चुनाव का बहिष्कार करेंगे, इस मौके पर युवा समाज सेवी दीपक वर्मा, सुशील जय हिंद, हर्ष त्रिपाठी, विवेक सिंह, संदीप कुशवाहा, धनंजय कुशवाहा, राकेश जायसवाल, शरद चंद्र, कुमारी ज्योति, शिवलाल सरोज, मोहम्मद साबिर, रवि कुमार, मकसूद अहमद, बबलू वर्मा, नोखेलाल, कमलेश पटेल तथा हजारों लोग मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments