रिपोर्ट-इरसाद हुसैन
महोबा : जनपद के चरखारी ब्लाक सभागार में आत्मनिर्भर नारी मानव सेवा समिति के लोगों ने मुख्य अतिथि चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत की उपस्थिति में एक बैठक का आयोजन किया, जिसमें लगभग आधा सैकड़ा महिलाओं ने हिस्सा लिया ।संस्थान का प्रमुख उद्देश्य है कि, नारियां स्वावलंबी बने और स्वाभिमान के साथ अपना जीवन यापन कर सकें, नारियों में जब स्वाभिमान जागेगा तो वह महारानी लक्ष्मीबाई की तरह संघर्ष कर पाएंगी, संस्थान की प्रमुख बबली सिंह ने कहा कि नारियों को छोटा व्यवसाय शुरू करने के लिए हम उनकी यथासंभव मदद करने का प्रयास करेंगे, उधर चरखारी देखने का किसी को स्वावलंबी बनने में कोई समस्या आ रही हो तो वह हमसे मिलकर अपनी समस्याओं का निराकरण करा सकता है, विधायक ने कहा कि किसी को भी यदि मेरी सहायता की आवश्यकता हो तो वह निसंकोच मुझे बता सकता है, मौके पर बबली सिंह हमीरपुर जिला अध्यक्ष, नीतू भटनागर जिला प्रभारी, मंडल अध्यक्ष राज कुमारी राजपूत, जिला अध्यक्ष महोबा, भारती राजपूत, प्रदेशिक मंत्री दीप्ति गुप्ता, प्रियंका सोनी सहित आधा सैकड़ा महिलाएं मौके पर उपस्थित रहे ।
0 Comments