Ticker

6/recent/ticker-posts

रेया देहमाफी गांव में सकिपा ने किसान विधेयक को लेकर किसान चौपाल का किया आयोजन, किसान विधेयक से बर्बाद हो जाएगा देश का किसान- अजय सोनी...


रिपोर्ट-मनोज सोनी


कौशाम्बी : जनपद में समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में किसान विधेयक को लेकर रैया देह माफी में एक चौपाल का आयोजन किया गया, चौपाल में आसपास के कई गांवों के किसान एकजुट हुए, मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए पार्टी नेता अजय सोनी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन किसान अध्यादेश विधेयक पूरी तरह से किसान विरोधी हैं और इसके लागू होने से देश का किसान बर्बाद हो जाएगा ।


आगे कहा कि जब पूरे देश का किसान इस विधेयक का विरोध कर रहा है तो केंद्र सरकार किस दबाव में इस विधेयक को वापस नहीं ले रही, पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रेम चन्द्र केसरवानी ने कहा कि आज पूरे देश का किसान इन विधेयकों को लेकर सड़क पर आंदोलन कर रहा है और केंद्र सरकार आंख मूंदे है, आगे कहा कि जब तक केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन किसान अध्यादेश विधेयको की वापसी नहीं हो जाती, किसानों का आंदोलन जारी रहेगा, इस अवसर पर तमाम लोगों ने समर्थ किसान पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की और पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया, जिसमें सुशील पांडेय, वेद प्रकाश यादव, मनोज सोनी, बंसल यादव, उमेश यादव, शनि यादव, राम सिंह यादव समेत कई लोग मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments