रिपोर्ट-इरसाद हुसैन
महोबा : जनपद में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चरखारी में 40वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह के समापन समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर चन्द्र कुमार चौरसिया जी ने किया, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर लेफ्टिनेंट सुशील बाबू, प्राचार्य वीरभूमि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महोबा, विशिष्ट अतिथि श्री संतोष कुमार सक्सेना, प्राचार्य, डायट चरखारी रहे, समापन समारोह के प्रारंभ में छात्र छात्राओं द्वारा मार्चपास्ट किया गया और सभी अतिथियों को सलामी दी गई तत्पश्चात मंचासीन सभी अतिथियों का बैज अलंकरण एवं माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया गया, महाविद्यालय की छात्रा निशा यादव द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय ने रिलेरेस प्रतियोगिता संपादित कराई और अपने उद्बोधन में छात्र- छात्राओं को अनुशासन तथा संस्कार में तालमेल स्थापित करके जीवन के कर्मपथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दिया, ।
इन दो दिवसों में आयोजित होने वाली विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र छात्राओं को मंच पर आसीन सम्मानित अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया, एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं की चैंपियन रही छात्रा वर्षा कुमारी को महाविद्यालय द्वारा चैंपियनशिप खिताब प्रदान करके सम्मानित किया गया जबकि छात्र वर्ग में अरुण कुमार ने चैंपियनशिप का खिताब हासिल किया, इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने तालियों के द्वारा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया, इस अवसर पर डॉक्टर आनंद गोस्वामी, डॉक्टर उमाशंकर त्रिपाठी, डॉक्टर अशोक कुमार, डॉक्टर हीरालाल, डॉक्टर मंजू सिंह, डॉक्टर नित्य किशोर सोनी, डॉक्टर रूचि जायसवाल, डॉक्टर रितु चतुर्वेदी, अरुण कुमार, जितेंद्र कुमार सोनी, अनुपम उपाध्याय, जमील, गनेशी लाल, राजचंद्र, आलोक द्विवेदी, कुलदीप भटनागर, शिव कुमार गोस्वामी, धनुगिरी गोस्वामी, अशोक बाबू शुक्ला, राकेश बाबू थापक, विजय सिंह सेंगर, भगवानदीन प्रजापति, मुख्तार खान, राजकुमार मौर्य, खेमचंद्र साहू, शैलेश तिवारी, छबि लाल वर्मा, आनंद स्वरूप दमेले, कैलाश ताम्रकार, अनिल सोनी, रामबाबू गुप्ता, सुरेंद्र कुमार चपरा, अनुप कुमार गुरुदेव, चतुर सिंह, नरेंद्र नायक, शिव चरण बौद्ध, बृजेश द्विवेदी, मोहम्मद सरफराज, विनायक लक्षकार मुस्ताकीम खान , यूनिस खान, मोनू तिवारी तथा भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे, इस कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सुमन सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल द्वारा किया गया, कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य तथा डॉक्टर संजीव कुमार गुप्ता, क्रीड़ा प्रभारी महाविद्यालय चरखारी द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया और कार्यक्रम के औपचारिक समापन की घोषणा की गई ।
0 Comments