Ticker

6/recent/ticker-posts

निषाद परिवार पर पुलिस के बर्बरतापूर्ण हुए लाठी चार्ज को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने ज़िलाधिकारी को सौंपा तीन सूत्रिय ज्ञापन...


रिपोर्ट-जैगम हलीम


प्रयागराज : जनपद में समाजवादी पार्टी ने पूर्व महानगर अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद के नेत्रित्व में नैनी थाना के मोहब्बतगंज-बसवार के ठकुरी का पुरवा में निषाद समाज पर हुए बर्बरतापूण पुलिसया लाठी चार्ज और जीविका चलाने वाली नावों को जेसीबी लगा कर नष्ट करने और उपर से निर्दोशों को फर्ज़ी मुक़दमा पंजिकृत कर प्रताड़ित करने की निन्दा करते हुए ज़िलाधिकारी को तीन सूत्रिय ज्ञापन सौंपा है, महानगर अध्यक्ष इफ्तेखार हुसैन महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि के साथ सैकड़ो सपाई अधिवक्ताओं ने पुलिसिया तांडव पर आक्रोष व्यक्त करते हुए न्याय की मांग की, निषाद समाज के वरिष्ठ नेता और सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद ने ज़िलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में निषाद परिवार पर बर्बरता पूर्वक पुलिस द्वारा लाठी चार्ज करने वाले दोषी पुलिस कर्मियों को निलम्बित करने और ग़रीब पीड़ीत निषाद परिवार के लोगों की नष्ट की गई नावों का मुआवज़ा देने, साथ ही निषाद परिवार के निर्दोष व्यक्तियों पर दर्ज फर्ज़ी मुक़दमे को वापिस लेने की मांग किया, जिसके बाद सपाइयों ने चेतावनी दी की अगर उक्त मांगों को नहीं माना गया तो सपा सड़कों पर उतर कर उग्र आन्दोलन को बाध्य होगी, ज्ञापन सौंपने वालों पप्पू लाल निषाद, सैय्यद इफ्तेखार हुसैन, रवीन्द्र यादव रवि, कृपा शंकर बिन्द, अरुण निषाद, ज्ञान चन्द्र बिन्द, महेश निषाद, राकेश वर्मा, राजेश यादव, श्यामू यादव, अभिमन्यु निषाद, मोहित निषाद, सुशील यादव एडवोकेट रणजीत यादव, एडवोकेट जयभारत यादव, वीरेन्द्र निषाद, राजकुमार निषाद, सुनील निषाद, साहेब लाल निषाद, मोहम्मद अस्करी, आदि शामिल रहे ।

Post a Comment

0 Comments