ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में महिला अपराध रुकने का नाम नही ले रहा हैं, शुक्रवार को दलित किशोरी से गैंगरेप का मामला अभी लोग भूले भी नही थे कि रविवार को महिला के साथ दिल दहला देने वाला मामला सामने आ गया, महिला को सीएचसी कनैली में भर्ती किया गया था, जहाँ पर हालत नाजुक देख डॉक्टर ने हायर सेंटर मंझनपुर रेफर कर दिया, अब महिला का जिला अस्पताल में इलाज़ चल रहा हैं ।
मिली जानकारी के अनुसार कौशाम्बी थाना क्षेत्र के कायमपुर की रहने वाली एक विवाहिता को हैवान बने उसके पति शैलेश ने शराब के नशे में पीटते हुए लहुलुहान कर दिया, इतना ही नही इंसानियत की सारी हदें पार करते हुए पति ने महिला के मुंह मे कपड़ा ठूस कर पहले निर्वस्त्र किया, आंखों पर पट्टी बंधी और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की सरिया डाल दिया, जिससे महिला दर्ज के कारण बेहोश हो गई, पति ने उसे मरा समझ कर गाँव से कुछ दूर पर फेंक कर फ़रार हो गया, जिसके बाद मायके वालों से फोन कर बताया कि उनकी बेटी घर से भाग गई हैं, जानकारी होने पर परिजन बेटी को कई दिनों तक खोजने पर एक बुजुर्ग के घर पर मिली तो परिजनों ने बेटी को सीएचसी कनैली में भर्ती कराया, जहा हालत नाजुक होने पर उसको मंझनपुर जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है, अब उसका इलाज़ वही चल रहा हैं उधर परिजन की शिकायत के बाद सीओ सदर ने जांच कर कार्यवाही की बात कही हैं ।
0 Comments