रिपोर्ट-जैगम हलीम
प्रयागराज : जनपद में शनिवार के दिन पत्रकारों ने पूरामुफ्ती चौराहे पर विश्व पत्रकार महासंघ और एमएमसी के तत्वाधान में पत्रकार उत्पीड़न को लेकर विरोध जाहिर किया है, इन दिनों देश, प्रदेश और जनपद में आए दिन हो रहे पत्रकार उत्पीड़न को देखते हुए विश्व पत्रकार महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अंसार अहमद उर्फ चांद पत्रकार ने मुहिम छेड़ दी है, इसी क्रम में दिनांक 6 फरवरी 2021 दिन शनिवार को पुरामुफ्ती थाना चौराहा पर विश्व पत्रकार महासंघ और एमएमसी के बैनर तले पत्रकारों के उत्पीड़न को लेकर संघ के पत्रकारों ने अपने हाथो में ब्लैक पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया है, साथ ही एक लंबी मानव श्रृंखला बनाकर शासन, प्रशासन और पत्रकार विरोधियों को यह संदेश दिया कि अब किसी भी हाल में पत्रकार उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, हाल ही में कई पत्रकारों को खबर कवरेज करने के दौरान फर्जी मामलों में फंसा कर जेल भेजा जा चुका है ।
इसी के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया है, इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अंसार अहमद उर्फ चांद ने कहा कि ये हमारी पहली कड़ी का नमूना मात्र है अगर पत्रकारों का उत्पीड़न नही रुका तो आंदोलन उग्र कर दिया जायेगा, आज हम लोगों ने काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन करने के बाद महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को एक ज्ञापन भेजवाया है आगे भी दिल्ली लखनऊ तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा, इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप कुशवाहा, अमर सिंह यादव, सुरेश सिंह, इस्तियाक अहमद, जैगम हलीम, पप्पू केशरवानी, अशगर अली, मोहम्मद हसनैन, कमलेश साहू, सिमरन आर्या, राजेश कुमार, फरहान अहमद, शिव सागर मौर्य नरेंद्र सिंह, बजरंगी पटेल आदि पत्रकार मौजूद रहे ।
0 Comments