रिपोर्ट-ईश्वर साहू
प्रयागराज : जनपद में विकास खण्ड भगवतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मरदानपुर में ईश्वर दीन साहू संयोजक सदर मण्डल आईटी विभाग के निवास स्थान पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्री सिद्धार्थनाथ सिंह का आगमन हुआ, कैबिनेट मंत्री जी ने ईश्वर दीन साहू का स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेते हुए कहा हम आपके ईलाज की व्यवस्था करेंगे, हर संभव मदद आप तक पहुंचाई जायेगी, इसी दौरान गाँव की तरफ से लोगों ने ग्राम पंचायत मरदानपुर में बच्चों के खेलने के लिए खेल संबंधित खेल किट, उपस्वास्थ्य केन्द्र, इंटर लाकिंग सड़क, खेल मैदान को सौंदर्यीकरण कराया जाने आदि समस्याओं से मंत्री जी को अवगत कराया, जिसे सुनने के बाद मंत्री जी ने इस सम्बंध में कवायद शुरू कराने की बात कही है ।
इस मौके पर गंगा पट्टी मण्डल अध्यक्ष दीनानाथ कुशवाहा, रामलोचन साहू, महानगर कोषाध्यक्ष, पिंटू कुशवाहा महामंत्री, रामनरेश पटेल मंत्री, विधानसभा शहर पश्चिमी आईटी संयोजक संजय रंजन वैश्य, सदर मण्डल सह संयोजक शांतिभूषण मिश्रा, जितेन्द्र वर्मा, कन्हैया साहू चायल आईटी सेल, ज्ञान सिंह दिवाकर बूथ अध्यक्ष मरदानपुर, मोहित सेन, रामचन्द्र साहू, देवचन्द्र साहू, हेमचन्द्र साहू, सुनील सेन, अशोक साहू फूलचंद्र साहू भाजपा नेता, पप्पू साहू नेता, अरविन्द पासी, गंगा कुशवाहा, रिंकू कुशवाहा, आदि भाजपा के लोग उपस्थित रहे ।
0 Comments