रिपोर्ट-प्रेम शंकर द्विवेदी
प्रयागराज : जनपद में रविवार को नगर पंचायत कोरांव स्थित जीवन रेखा मेडिकेयर में संस्था प्रमुख डाॅ अनिल पाण्डेय के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जहां पर इलाकाई सैकड़ों गरीब मरीजों ने निःशुल्क शिविर में अपनी आंखों की जांच करवाकर दवाइयां प्राप्त किया, पीसी आप्टिकल्स एण्ड आई केयर के सौजन्य से शिविर में डाॅक्टर पंकज चौबे विभागाध्यक्ष नेत्र विभाग तमन्ना हास्पिटल प्रयागराज एवं उनकी टीम द्वारा नेत्र रोगियों की जांच की गई, जिसमें दूर या नजदीक वस्तु का स्पष्ट दिखाई न देना सिर में दर्द होना मोतियाबिन्द एवं समलबाई की जांच कम्प्यूटर टीबी और मोबाइल पर देखने के लिए प्रोटेक्टिव लेन्स की जांच की गई साथ ही मरीजों को यथोचित दवाइयां भी वितरित की गई, जीवन रेखा मेडिकेयर लगातार रूप से इलाकाई लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है जो प्रत्येक वर्ष अलग-अलग रोगियों के लिए रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों को बुलाकर निःशुल्क शिविर का आयोजन कराते हुए इलाकाई गरीब रोगियों को लाभ पहुंचा रहा है, इतना ही नहीं जीवन रेखा मेडिकेयर सप्ताह के प्रत्येक दिन अलग-अलग प्रख्यात रोग विशेषज्ञों को संस्थान में बुलाकर जनपद मुख्यालय के सुदूरवर्ती क्षेत्र कोरांव के लोगों को लाभ दे रहा है, अक्सर देखा जाता है कि जीवन रेखा मेडिकेयर संस्थान प्रमुख डाॅक्टर अनिल पाण्डेय इलाके के गरीब मरीजों का इलाज निःशुल्क करने के बाद हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया करते हैं, इलाकाई लोगों ने संस्थान प्रमुख डाॅक्टर अनिल पाण्डेय के नेक कार्यों की सराहना करते हुए समाज-सेवा में अग्रणी भूमिका अदा करने के प्रतिफल की ईश्वर से प्रार्थना की और मरीजों को उत्तम ब्यवस्था दी जाएगी ।
0 Comments