Ticker

6/recent/ticker-posts

निन्दूरा गांव में स्वच्छताग्रही ने दो दर्जन लोगों से वसूला लाखों रुपए, पत्नी आंगनवाड़ी में कर रही गोलमाल...


रिपोर्ट-घनश्याम यादव


कौशाम्बी : जनपद में विकास खण्ड कडा़ के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत निन्दूरा के स्वच्छताग्रही के कारनामों की पोल एक समाजसेवी ने खोल दी है लेकिन जनपद के जिम्मेदार अधिकारी कार्यवाही करने में टालमटोल करते नज़र आ रहे हैं, निन्दूरा गाँव का स्वच्छताग्रही ने दो दर्जन गाँव के लोगों से पंद्रह हजार से बीस हजार रुपये कालोनी के नाम पर ले रखा है, पैसा नही देने पर पात्र लोगों से भी दूसरी किश्त रुकवाने की धमकियां देता है और उनसे भी पन्द्रह से बीस हजार रुपये वसूलता है, स्वच्छताग्रही की पत्नी भी उसी गाँव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के रूप में कार्यरत हैं और उसपर भी भ्र्ष्टाचार करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है, आंगनवाड़ी के बारे में बताया जा रहा है कि वह गर्भवती महिलाओं के दिये जाने वाले सामान को लाभर्थियों नहीं देती है ।

पूरे मामले की शिकायत गाँव के समाजसेवी आशीष पासी ने स्वच्छताग्रही के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर किया है, साथ ही जनपद के डीएम और डीपीआरओ को भी किया है लेकिन अभीतक जालसाज के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होती दिख रही है, जनपद कौशाम्बी के डीएम अमित कुमार सिंह से बार बार शिकायत करने पर भी टीम बनाकर जाँच नहीं किराया जा रहा है, वहीं ग्रामीणों ने बताया कि स्वच्छताग्रही ने ग्राम सचिव और अन्य अधिकारियों से साठगांठ बना रखा है जिसके चलते जिम्मेदार कार्यवाही करने में टाल मटोल कर रहे हैं, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से दोबारा इस प्रकरण की जांच करा कर कार्यवाही कराने की मांग किया है ।

Post a Comment

0 Comments