रिपोर्ट-सोमराज वर्मा
प्रयागराज : जनपद में प्रदेश सरकार के आदेश पर ऑपरेशन माफ़िया के तहत पीडीए ने फिर एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है, इस कार्यवाही में अतीक़ अहमद के करीबी रहे लुकमान नाटे और साबू के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया है, अतीक अहमद के दोनो करीबियों का कसारी में 100 फिट रोड पर अवैध मकान बना था, दोनों पर स्थानीय थाना समेत अन्य थानों में कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, इन दिनों साबू जेल में बन्द बताया जा रहा है ।
इस संबंध में बीडीओ के जोनल अधिकारी ने बताया कि लुकमान नाटे पर कई अपराधिक मामले दर्ज है इसमें जबरन गुंडई के दम से जमीन पर अवैध कब्जा करके बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण कराया था, जिसे कार्यवाही पूर्ण कराते हुए ध्वस्त करा दिया गया है, इस दौरान स्थानीय थाना पुलिस समेत भारी पुलिस बल मौजूदगी देखी गई ।
0 Comments