Ticker

6/recent/ticker-posts

कोरांव पुलिस ने अवैध असलहा और गांजा के साथ चार अभियुक्तो किया गिरफ्तार, भेजा जेल...


रिपोर्ट-प्रेम शंकर द्विवेदी


प्रयागराज : जनपद में कोरांव पुलिस को मिली बडी सफलता अवैध असलहो की खरीद व विक्री करने वाले चार लोगो को गिरफ्तार किया डीआईजी, एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठीके निर्देश पर अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियानके क्रम में एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित व सीओ मेजा डॉ भीम कुमार गौतम के निर्देश पर कोरांव पुलिस ताबड़तोड़ सघन चेकिंग, दबिश देकर थाना क्षेत्र से अवैध असलहोके तस्करी में संलिप्त चार लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।

आपको बता दें कि कोरांव थाना प्रभारी निरीक्षक सीबी सिंह के कुशल नेतृत्व में बड़ोखर चौकी प्रभारी कनक कुमार यादव मय हमराही पुलिस बल के साथ क्षेत्र में मौजूद थे।तभी भोगन नदी के पास अवैध असलहो की खरीद व बेचने हेतु तस्करो को इकठ्ठा होने की सुचना मिली जिसके बाद चौकी प्रभारी अपने दल बल के साथ पहुंच कर घेराबंदी करते हुए मौके से हिमांशु सिंह निरीक्षक माण्डा प्रदुम सिंह, निरीक्षक मिर्जापुर ने सूरज, सद्दाम भारतगंज माण्डा को पकड़ लिया, तलासी के दौरान उनके पास से चार तमंचा, तीन कारतूस, एक किलो गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।

Post a Comment

0 Comments