Ticker

6/recent/ticker-posts

फतनपुर थाना क्षेत्र में युवक का बाइक समेत जंगल में मिला शव, स्थानीय पुलिस की तफ्तीश में पुलिस की टीमें गठित...


रिपोर्ट-प्रेम शंकर द्विवेदी


प्रतापगढ़ : जनपद में एक युवक की हत्या कर दी गई है जिसका शव जंगल में मिला है, युवक का शव फतनपुर थाना क्षेत्र के जंगल में हाथ पैर बंधा बाइक पर पड़ा हुआ मिला है, युवक बुधवार की शाम को सरस्‍वती पूजा समारोह में शामिल होने गया था जो वहां से घर लौटा और बाइक लेकर निकल गया था, युवक फिर वापस घर नही लौटा, जिसका शव जंगल में मिला है ।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक फतनपुर थाना क्षेत्र के पूरे बिच्छूर गांव निवासी 22 वर्षीय वीरेंद्र कुमार यादव उर्फ राहुल कुमार यादव पुत्र राम कुमार यादव बुधवार की शाम गांव के ही बगल जगदीशपुर में सरस्वती पूजन समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था, वहां पर शाम आरती के समय उसे लोगों ने देखा था वापस घर आने के बाद फिर रात करीब आठ बजे घर से वह बाइक से निकला, देर रात जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों को अनहोनी की आशंका होने लगी, ग्रामीणों के साथ घर वाले राहुल को खोजने लगे लेकिन उसका कुछ पता न चल सका, सुबह गांव के बाहर जंगल में युवक का हाथ-पैर रस्सी से बंधा हुआ बाइक पर पाया गया, मोबाइल फोन बगल में गिरा हुआ मिला, जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया, सूचना पाकर फतनपुर पुलिस सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची साथ ही सीओ रानीगंज डाक्टर अतुल अंजान त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार द्विवेदी सहित फतनपुर, रानीगंज की पुलिस मौके पर मौजूद रही ।


Post a Comment

0 Comments