Ticker

6/recent/ticker-posts

माघ मेले में पीएसी कैंप के अंदर लगी आग, अफरा तफरी के माहौल में फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू...


रिपोर्ट-जैगम हलीम


प्रयागराज : जनपद में माघ मेला क्षेत्र के अंदर अक्षय वट मार्ग सेक्टर 1 के पास पीएसी कैंप के अंदर अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई, आग लगने के बाद कैंप के अंदर बाहर अफरा-तफरी मच गई, बताया जा रहा है कि पीएसी कैंप के अंदर सिपाहियों के भोजन बनाने के लिए सुबह पंडाल के अंदर भोजन तैयार करा जा रहा था तभी अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई आग लगते ही पूरे पंडाल के अंदर अफरा तफरी मच गई, देखते ही देखते आग ने पूरे पंडाल को अपने आगोश में ले लिया, आग से पूरा पंडाल जलकर राख हो गया, कई सिपाहियों के भी कीमती सामान और कपड़े जलकर खाक हो गए हैं सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया, तब जाकर आग बुझाई जा सकी ।

Post a Comment

0 Comments