रिपोर्ट-प्रेम शंकर द्विवेदी
प्रयागराज : जनपद में कोरांव तहसील के अन्तर्गत ग्राम नीवी थाना खीरी के विपिन कुमार मिश्र पुत्र तपसी नारायण मिश्र उम्र लगभग 18 वर्ष था, जिससे अपने घर से बाइक लेकर सामान खरीदने के लिए लेडियारी बजार जा रहा था, गांव के ही विकास शर्मा पुत्र सतन शर्मा भी साथ में सामान लेने के लिए गया, दोनों व्यक्ती एक ही साथ में चल दिए, रास्ते में धरकार बस्ती है जो गाड़ी के ठीक सामने से रिशू धरकार पुत्र लाल बहादुर धरकार ने बाइक सवार युवको को रोकवा कर गाली, गलौज, भद्दी भद्दी गालियां देने लगा तो बाइक सवार युवको ने कहां कि गाली क्यो दे रहे हो तब अपने भाई को बुलाया और भाई ने फावड़ा लेकर गाली देते हुए फावड़ा से हमला कर दिया, जिसमें विपिन कुमार मिश्र को सिर पर गंभीर चोट लगी है, वह बेहोश होकर सड़क पर गिर पडे़ और हमला करने वाले युवक आनन-फानन में भाग निकले, अगल-बगल के लोगो ने परिवार वालो को सुचना दी जिससे प्राइवेट वाहन से इलाज करवाने के लिए स्वरुप रानी अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया गया, जहां पर हालत नाजुक बताया जा रहा है, वही विपिन कुमार मिश्र के परिवार वालो ने थाना प्रभारी खीरी को दी लिखित में तहरीर सुचना पाकर मौके पर पहुचे थाना प्रभारी खीरी ने छानबीन शुरू कर लोगो से पुछताछ करना शुरू कर दिया है, पुलिस ने परिवार वालो को ढांढस देते हुए कहा कि आरोपी बहुत जल्द हमारे ग्रिफ्त में होंगे ।
0 Comments