Ticker

6/recent/ticker-posts

चौराडीह गांव के स्थानीय गुंडे शराब ठेकेदार से मांग रहे हफ्ता, गुंडे माफियाओं की कठपुतली बनकर नाच रहे संबंधित जिम्मेदार...


ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह


कौशाम्बी : जनपद में चायल तहसील क्षेत्र के चौराडीह गांव में नरेशचंद्र देसी शराब के सरकारी ठेकेदार हैं बीते कुछ महीनों से उन्हें इलाके के गुंडे हफ्ता देने के लिए दबाव बना रहे हैं, जब शराब ठेकेदार नरेशचंद्र ने हफ्ता देने को मना किया तो जिस मकान में उनकी शराब की सरकारी दुकान खुली थी उस मकान मालिक पर गुंडों ने दबाव डलवाकर दुकान खाली करवा दिया, पूरे मामले की शिकायत शराब के ठेकेदार ने डीईओ और संबंधित जिम्मेदारों को दिया लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि जनपद के अधिकारी कर्मचारी सब गुंडे माफियाओं की हाथ की कठपुतली बनकर नाच रहे हैं, जबकि उसी स्थान पर अंग्रेजी शराब का ठेका खुलेआम मानक विहीन की स्थिति में चल रहा है ।

शराब ठेकेदार का कहना है कि वहीं के इलाकाई गुंडे बार बार मकान मालिक को प्रताड़ित करा कर उसकी किराए की दुकान को खाली करा देते हैं, वह उससे हफ्ता वसूली करना चाहते हैं, हप्ता नही देने पर उसकी शराब की दुकान को नहीं चलने दिया जा रहा है जिससे शराब की बिक्री प्रभावित होती है साथ ही सरकार के राजस्व का भारी नुकसान भी हो रहा है, पीड़ित ठेकेदार ने मामले की सूचना पहले स्थानीय पुलिस को दिया था, लेकिन स्थानीय पुलिस ने हफ्ता वसूलने वाले गुंडों पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं किया है, स्थानीय पुलिस के डिलमुल रवैया को देखते हुए ठेकेदार नरेशचंद्र ने 8 फरवरी को जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें मामले की आपबीती बताई, जिस पर जिला अधिकारी ने शराब ठेकेदार की बात सुनने के बाद एसपी कौशाम्बी को निर्देशित करते हुए लिखा है कि हफ्ता वसूली करने वालों पर कार्यवाही की जाए, लेकिन अभी तक हफ्ता वसूली करने वाले गुंडों के विरुद्ध स्थानीय पुलिस ने मुकदमा नही दर्ज किया है, जबकि जिला अधिकारी के निर्देश दिए तीन दिन हो चुके है, यह पहला प्रकरण नहीं है इसके पहले भी कई लोगों को इन गुंडों ने हफ्ता वसूली के लिए डरा धमका चुके हैं ।

Post a Comment

0 Comments