रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के
*मनौरी रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर दो पर बने शौचालय के समीप शुक्रवार की दोपहर एक महिला पड़ी मिली, महिला के मुंह से झाग निकल रहा था, स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस के साथ-साथ एम्बुलेंस को दिया, सूचना देने के घंटों बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी, एम्बुलेंस ने महिला को उठाकर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र चायल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, लोगों ने महिला की पहचान कराने की काफी कोशिश की लेकिन देर शाम उसकी पहचान नहीं हो सकी है महिला की उम्र तकरीबन चालीस साल के करीब है, वह साड़ी पहने थी, डाक्टरों की सूचना से मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया ।
0 Comments