Ticker

6/recent/ticker-posts

मुंबई कमाने गये युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, गाढ़ा गांव पहुंचा शव, घर परिवार में मचा कोहराम...


रिपोर्ट-प्रेम शंकर द्विवेदी


प्रयागराज : कोरांव तहसील अन्तर्गत ग्राम पंचायत गाढ़ा के कमलेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ सजय पुत्र स्वर्गीय श्री दुख नारायण सिंह उम्र लगभग 36 वर्ष की मुम्बई में सड़क दुर्घटना के दौरान मौत हो गई है, मृतक अपने पीछे पत्नी रीता देवी उम्र 32 वर्ष है इनके तीन बच्चे हैं पहला बच्चा अमन सिंह उम्र 14 वर्ष है, कुमारी खुशबु सिंह उम्र 12 वर्ष, हिमांशु सिंह उम्र 10 को पीछे छोड़ गया है, मृतक कमलेश प्रसाद अपना घर परिवार छोड़कर मुंबई कमाने के उद्देश्य से गये थे, वहीं पर कमलेश्वर प्रसाद सिंह प्राइवेट बैगनार गाड़ी लेकर शाम को वापस लौट रहे थे उसी समय सामने से आ रही डीसीएम की ब्रेक, स्टेरिंग फेल हो गई जिससे वह वैगआर से टकरा गई, आमने-सामने हुई दोनो वाहनों का टक्कर में बैगनार चालक कमलेश प्रसाद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जिसका शव जब उसके गाढ़ा गांव में पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया सभी का रो रो कर बुरा हाल है ।

Post a Comment

0 Comments