रिपोर्ट-प्रेम शंकर द्विवेदी
प्रयागराज : जनपद के तीर्थराज प्रयाग में माघी पूर्णिमा के अवसर पर संगम क्षेत्र में लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है, बता दे कि जिला प्रशासन द्वारा माघी पूर्णिमा के स्नान को लेकर विधिवत तैयारी की गई थी, जिसकी झलक आज देखने को मिली जिला प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज जिले की एक-एक चप्पे-चप्पे को पहले ही चीज कर दिया गया था बता दें कि गाड़ियों के आवागमन को भी अलग अलग रूट डायवर्जन कर दिया गया था, जिससे कि एक जगह पर भीड़ इकट्ठा ना हो वहीं दूसरी ओर पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के साथ दरोगा सिपाही नाके के चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद दिखाई पड़े बता दे कि सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं ने संगम क्षेत्र में पहुंचना शुरू कर दिया था और इतना भी भोर से ही शुरू हो गया था, माघी पूर्णिमा के स्नान के लिए श्रद्धालु बड़े दूर-दूर से आ रहे थे बता दें कि कानपुर बनारस नागपुर मिर्जापुर भदोही सुल्तानगंज प्रतापगढ़ के साथ विभिन्न जिलों से श्रद्धालुओं ने आकर त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई जिला प्रशासन के अनुसार माघी पूर्णिमा पर लगभग 700000 श्रद्धालुओं ने स्नान किया जिलाधिकारी प्रयागराज द्वारा प्रत्येक घाटों की व्यवस्थाओं का जायजा लगातार प्रशासनिक कर्मचारियों द्वारा लेते रहे कि कहीं कोई अप्रिय घटना ना हो वही पुलिस विभाग के साथ जिला अपराध निरोधक एसपीओ के साथ स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दिखाई तीर्थराज प्रयाग की महिमा को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया साथ ही जिला प्रशासन द्वारा हेलीकॉप्टर के माध्यम से स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के ऊपर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई ।
0 Comments