रिपोर्ट-प्रेम शंकर द्विवेदी
प्रयागराज : जनपद विश्व हिन्दू महासंघ की एक बैठक मुट्ठीगंज में श्री राजकुमार केशरवानी के कार्यालय पर मण्डल प्रभारी श्री राम प्रसाद यादव की देख रेख में सम्पन्न हुई जिसमें सन्त रविदास जयंती महोत्सव पर चर्चा की गई, मण्डल प्रभारी ने बताया कि 22 से 28 फरवरी तक सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में धूमधाम के साथ मनाई जाएगी जिसका समापन 28 फरवरी को प्रयागराज मे होगा, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री भिखारी प्रजापति जी हैं तथा कार्यक्रम में प्रदेश स्तर के सभी पदाधिकारी व सभी जिलाध्यक्ष आमन्त्रित किए गए हैं, बैठक को मुख्य रूप से मात्रशक्ति मण्डल प्रभारी श्रीमती रचना त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष श्री राजकुमार केशरवानी, मात्रशक्ति महानगर अध्यक्ष श्रीमती रोशनी अग्रवाल, जिला संगठन मन्त्री श्री एस के द्विवेदी, महानगर मन्त्री धर्माचार्य प्रकोष्ठ योगगुरु श्री अभिषेकानन्द, महानगर महामंत्री इंजीनियर श्री कुलदीप केशरवानी, जमुनापार अध्यक्ष श्री विशाल तिवारी आदि ने सम्बोधित किया ।
0 Comments