ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में पूरामुफ्ती थाना से अलग होकर चरवा थाना क्षेत्र में जुड़े ग्राम काजीपुर के समीप उजिहनी रोड के किनारे खुलेआम वन माफियाओं ने हरे प्रतिबंधित महुआ के पेड़ों को काट कर सफाचट कर दिया है, स्थानीय ग्रामीणों की सूचना देने के बाद भी पुलिस और वन विभाग के जिम्मेदारों ने अभी तक वन माफियाओं पर कोई कार्यवाही नहीं किया है ।
मिली जानकारी के अनुसार पूरामुफ्ती थाना से अलग होकर चरवा थाना क्षेत्र में जुड़े ग्राम काजीपुर के समीप उजिहनी रोड के किनारे खुलेआम वन माफियाओं ने हरे प्रतिबंधित महुआ के पेड़ों को काट कर सफाचट कर दिया है, स्थानीय ग्रामीणों की सूचना देने के बाद भी पुलिस और वन विभाग के जिम्मेदारों ने अभी तक वन माफियाओं पर कोई कार्यवाही नहीं किया है, पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में हरे पेड़ों की कटाई का यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी वन माफिया महुआ और आम की कई बागों को काटकर सफाचट कर चुके हैं ।
ग्रामीणों का कहना है कि मौजूदा बाग में दर्जनों हरे महुआ के पेड़ों को काटा गया है साथ ही खुलेआम काटे गए पेड़ों को बोटा करके लोडर छोटा हाथी में लादके थाना के सामने से ही आरा मशीनों तक ले जाया गया है जो जिम्मेदारों की कार्यशैली को साफ़ उजागर कर रहा है ।
0 Comments