Ticker

6/recent/ticker-posts

करेली थाना क्षेत्र में चोरों ने लाखों का समान किया पार, घर के अन्दर हर समान मिला तितर बितर...


रिपोर्ट-जैगम हलीम


प्रयागराज : जनपद में थाना करेली क्षेत्र के ऐनुद्दीपुर में सदिया बेगम के घर में चोरों ने हाथ साफ कर दिया है, 21 फरवरी की रात घर के लोग शादी में गए थे दूसरे दिन पड़ोसियों से जब यह पता चला कि आपके घर का ताला टूटा हुआ है तब घरवालों ने आकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था, जब चेक किया गया तो बैटरी इनवर्टर एलईडी टीवी, स्टेबलाइजर, कंट्रोलर, आरो तथा नगदी लगभग 25000 नया कपड़ा, चादर समरसेबल का स्टार्टर, बेसिंग, बाथरूम की टोटी चोर निकाल ले गए, जिसकी शिकायत पीड़ित परिवार ने थाने थाना करेली में किया है ।

Post a Comment

0 Comments