Ticker

6/recent/ticker-posts

सैनी थाना क्षेत्र में लाखों का माल समेट ले गए चोर, अटसराय गांव के कई घरों में हुई चोरी...

रिपोर्ट-घनश्याम यादव


कौशाम्बी : जनपद में सैनी कोतवाली के भरेठाबाग  गांव में चोरों ने कई घरों में चोरी कर लाखों का माल समेट ले गए, भुक्तभोगियों ने सैनी कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है ।

जानकारी के अनुसार अटसराय ग्राम सभा में अश्वनी कुमार पाल के घर में बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर काटकर अलमारी एवं बक्से में रखे 2 जोड़ी सोने की चेन लगभग एक 1 तोले की अंगूठी तीन लाकेट सोने की मंगलसूत्र 3 जोड़ी माला गर्दन में पहनने वाली सुतली सहित 15000 नकद रकम चोरों ने पार कर दिया भुक्तभोगी अश्वनी कुमार पाल ने कोतवाली सैनी में प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है, इसी तरह बीती रात ही अटसराय के मजरे बरेठा बाग में भी चोरों ने कई घरों को निशाना बनाया है मूलचंद यादव पुत्र जगमोहन के घर का ताला तोड़कर का गहने, नगदी उठा ले गए, राजू पुत्र धर्मपाल के घर में चोरों ने लंबा हाथ मारते हुए सोने चांदी के जेवरों की चोरी की है, राजू काम के सिलसिले में कानपुर में रहता है उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ में गांव में रहती है जो दूसरे कमरे में सो रही थी, बीती रात चोरों ने बगल में स्थित महेश के घर ताला तोड़कर राजू के घर के अंदर घुस गये और हाफ पेटी, मंगल सूत्र, झुमका, बेशर, माथ बेंदी सहित 6 हजार नकद पर हाथ साफ कर दिया, ऐसे ही रमेश पुत्र सुरेश के घर में चोरों ने बाहर जल रहे बल्ब को निकालकर प्रवेश करने का माहौल बनाया परंतु परिजनों के जाग जाने से अपने इरादों में वह सफल नहीं हो सके, जिसकी सूचना परिजनों ने 112 नंबर पर डायल पुलिस को दिया, सुबह होने पर स्थानीय पुलिस से लिखित शिकायत किया है, वही शिकायती पत्र प्राप्त होते ही पुलिस कार्यवाही में जुट गई है ।


Post a Comment

0 Comments