ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह
महोबा : जनपबब अपने अरमानों को पंख लगाने के लिए निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केबट, मल्लाह, निषाद, कहार, खंगार सभी को एकजुट कर अपनी राजनैतिक ताकत दिखाने के लिए समुदाय के लोगों को एकजुट कर रहे हैं, डॉक्टर संजय का कहना है कि सपा बसपा सरकारों ने हमें आरक्षण वर्ग में रखने का आश्वासन दिया था, परंतु सरकार आयी और चलीं गई, हम जहां के तहां हैं इसीलिए इसीलिए पार्टी के संस्थापक ने समुदाय के एक करोड़ लोगों के हस्ताक्षर किया, सरकारों को अपनी ताकत दिखाने में की योजना बनाई है, डॉक्टर संजय का कहना है कि मछुआ समुदाय ग्राम प्रधान की प्रत्येक सीट पर चुनाव लड़ेगा और उत्तर प्रदेश में चयनित 160 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार देगा, परिणाम कुछ भी हो परंतु हम सरकार को अपनी ताकत दिखा कर रहेंगे, उन्होंने कहा कि आरक्षित वर्ग में सभी उप जातियों के नाम प्रमाण पत्र तुरंत जारी कर दिए जाते हैं परंतु मछुआ समुदाय जैसे केवट मल्लाह, ढ़ीमर, खंगार आदि जातियों के प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जाते इसीलिए हम लोग एक करोड़ हस्ताक्षर करा करा कर सरकार को अपनी ताकत दिखाएंगे और विधानसभा में भी हम अपनी ताकत दिखाएंगे, प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र मणि निषाद आज चरखारी के खँदिया क्षेत्र मछुआ धर्मशाला में अपने समुदाय के लोगों के बीच बोल रहे थे, जहां उनके समुदाय के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया और उनके साथ रहने का वचन दिया। उनके साथ मौके पर जिला युवा अध्यक्ष भागीरथ रायकवार, महेश रैकवार जिला अध्यक्ष सहित एक सैकड़ा कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे ।
0 Comments