रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में ब्लाक स्तर पर लगातार चल रहे धरना प्रदर्शन की कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने चायल ब्लाक के चौराडीह गांव में किसान चौपाल लगाई और किसानों के समर्थन ने हुंकार भरी, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने कहा कि ये सरकार किसान और गरीब विरोधी है और तीनों किसान बिल पूरी तरह से किसानों को बर्बाद करने की साजिश है जिसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी सड़कों पर संघर्ष कर रही है और पूरी तरह से किसानों के साथ खड़ी है ।
पूर्व जिला अध्यक्ष और कार्यक्रम के आयोजक तलत अज़ीम ने कहा कि आज जिस तरह से सौ दिन से किसान आंदोलन कर रहा और सरकार सुनने को तैयार नहीं है इससे इनकी हठधर्मिता का पता चलता है, लेकिन कांग्रेस पार्टी आम आदमी और किसानों की लड़ाई सड़कों पर उतर कर लड़ेगी इस मौके पर जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष तमजीद अहमद, महिला जिला अध्यक्ष अमिता सिंह, मोहम्मद शाहिद सिद्दीकी, रजनीश पांडेय, राजनरायन पासी, मोहम्मद तौकीर सिद्दीकी, राम किशुन, नर्मदा प्रसाद, विवेक मिश्रा, सागर गौतम, कल्लू प्रधान, विनीत त्रिपाठी, अमित पांडेय, सचिन त्रिपाठी, रामू सोनी, महंत कुशवाहा, सलमान, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी और मौजूद किसानो ने किसान बिल के विरोध में कार्यक्रम को संबोधित किया ।
0 Comments