ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जाति समीकरण आरक्षण जारी होने के बाद वार्ड नंबर 48 में प्रत्याशियों का घमासान मचा हुआ है, कई नए चेहरे है तो कई पुराने नेता अपना अपना दांव आजमा रहे हैं, जाति आरक्षण को लेकर हाईकोर्ट के रोक लगा देने के बाद भी चुनावी मैदान में कूदे प्रत्याशी अपने अपने दावों की ताल ठोक रहे हैं, ऐसे में समाज सेवा के प्रथम स्थान पर जाने जाने वाले मीडिया जगत के पत्रकार अंसार अहमद उर्फ चांद ने भी जिला पंचायत सदस्य के चुनावी मैदान में ताल ठोक दिया है, वार्ड नंबर 48 जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में चांद पत्रकार के आ जाने से अन्य विरोधी प्रत्याशियों के माथे पर शिकन आ गई है क्योंकि पत्रकारिता जगत में होने के कारण चांद पत्रकार वार्ड नंबर 48 की जनता में अच्छी लोकप्रियता रखते हैं अब देखना यह है कि अन्य प्रत्याशी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए क्या-क्या दांवपेच खेलते हैं, फिलहाल चांद पत्रकार ने चुनावी मैदान में कूदकर अन्य प्रत्याशियों की परेशानी बढ़ा दी है ।
0 Comments