Ticker

6/recent/ticker-posts

कोटवा गांव में किराने की दुकान चला रहे अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, दुकान के अंदर मिला शव...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह


प्रयागराज : जनपद में पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में सोमवार की सुबह किराने की दुकान के अंदर अधेड़ का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई, मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक गांव में ही किराने की दुकान चलाता था और उसी में सोता भी था, सोमवार की सुबह जब देर तक दुकान का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को अनहोनी की शंका हुई, जिसके बाद दरवाजा तोड़ कर देखा तो मृतक दुकान के अंदर मृत पाया गया, ग्रामीणों को अधेड़ दुकानदार की दुकान के अंदर हुई मौत से संदिग्धता की बू आ रही है ।


मिली जानकारी के अनुसार पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के कोटवा गांव का रहने वाला मृतक राकेश कुमार पुत्र राम प्रताप 45 वर्ष गांव के ही प्राथमिक विद्यालय के समीप किराने की दुकान चलाता था परिजनों के अनुसार सोमवार की बीती रात वह कुछ साथियों के साथ खाने पीने की पार्टी किया था खाने पीने के बाद वह अपनी दुकान में सो गया सुबह जब देर तक उसकी दुकान नहीं खुली तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई जिसके बाद जब दरवाजा तोड़ा गया तो वह दुकान के अंदर ही मृत पाया गया जिसकी सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दिया, मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया है, वही गांव में चर्चा है कि अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या की गई है पुलिस का कहना है कि इस संबंध में तफ्तीश की जा रही है मृतक की पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्टीकरण हो पाएगा ।

Post a Comment

0 Comments