रिपोर्ट-बजरंगी पटेल
कौशाम्बी : जनपद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन उजिहनी गांव में जिला प्रगतिशील महिला संगठन द्वारा महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें चायल विधानसभा के विधायक श्री संजय कुमार गुप्ता ने पहुंचकर महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए लोगो को प्रोत्साहित किया ।
बता दें कि उजिहिनी खालसा गांव में प्रगतिशील महिला संगठन जिला कमेटी की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन महिलाओं की समस्याओं को लेकर चायल विधानसभा के विधायक संजय कुमार गुप्ता ने महिलाओं की आवाज को बुलंद किया, इस दौरान कार्यकर्ता चंद्रावती जी, श्री विश्वनाथ जी, श्री लल्लन सिंह जी, डॉक्टर विपिन कुमार जी, आदि लोग उपस्थित रहे ।
0 Comments