ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद के कृषि विज्ञान केन्द्र में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर योगेश श्रीवास्तव, वैज्ञानिक, कृषि प्रसार, शुआटस नैनी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, उक्त अवसर पर डॉक्टर अजय कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक, प्रमुख ने उपस्थित महिलाओं को समूह की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज महिलाएं पुरुषों से किसी भी प्रकार से पीछे नहीं हैं वे अपने समूह के माध्यम से कुटीर उद्योग यथा अगरबत्ती, मोमबत्ती निर्माण, दाल मशीन, दलिया, दालें आदि के पैकेट बनाने का काम सफलतापूर्वक कर रहीं हैं और अपने बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा दिलाने का कार्य कर रही है ।
डॉक्टर योगेश श्रीवास्तव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सर्वप्रथम आप सभी को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दिया, साथ ही कहा कि महिलाएं कृषि कार्य की सफलता की कुंजी है चाहे बुवाई, कटाई मंड़ाई हर कार्य महिलाओं द्वारा ही किया जाता है। गृह वैज्ञानिक डा मीनाक्षी सक्सेना ने रंगोली बनाने, मेंहदी लगाना, महिला सशक्तिकरण पर चार्ट के माध्यम से सन्देश चित्रण, आदि की प्रतियोगिता छात्राओं से करवाया एवं सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि के हाथों से पुरस्कृत करवाया, उक्त अवसर पर केन्द्र के वैज्ञानिक डॉक्टर मनोज कुमार सिंह, डॉक्टर नवीन शर्मा, डॉक्टर सुनील, डॉक्टर जितेन्द्र सिंह, डॉक्टर अमित केसरी आदि ने भी उपस्थित प्रतिभागियों को जानकारी प्रदान किया उक्त अवसर पर आईसीएआर दिल्ली द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कृषि राज्य मंत्री श्री पुरूषोत्तम रूपाला, श्री कैलाश चौधरी जी के महिलाओं को सशक्त करने के आनलाइन उद्बोधन को भी सुनवाया गया ।
0 Comments